फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp Mla demands Akhilesh Yadav Resignation After Defeat Samajwadi Party in Lok Sabha Elections

सपा विधायक की अखिलेश को नसीहतः नेताजी से मांगे माफी, पद से दें इस्तीफा

Fri, 24 May 2019 09:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Sp Mla demands Akhilesh Yadav Resignation After Defeat Samajwadi Party in Lok Sabha Elections
सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। सैफई परिवार के रिश्तेदार और सपा विधायक हरिओम यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार पर बड़ा हमला बोला है। सपा विधायक ने अखिलेश यादव को नसीहत दे डाली कि नेताजी से माफी मांगकर पद से इस्तीफा दे दें। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने पत्रकार वार्ता की। हरिओम यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली हार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि पार्टी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में तीन बड़े चुनाव हारे हैं। पार्टी लगातार हार रही है ऐसे में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए। कहा कि जिस बेटे ने पिता को दुखी करके गद्दी हासिल की, वह कभी फलीभूत नहीं हो सका। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद सीट पर मिली हार पर बोलते हुए कहा कि यह हार सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल के अहंकार की हार है। प्रोफेसर ने कभी आम जनता का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जनता को दुत्कारा है। प्रदेश में सपा-गठबंधन की करारी हार पर उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब किसी बेटा ने अपने पिता का अपमान कर कोई चीज ली है, वह कभी फलीभूत नहीं हुई। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाहिए कि वह पिता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लौटाएं और संचालन स्वयं करें। जब से अखिलेश अध्यक्ष बने हैं, तीन चुनाव हुए, जिसमें पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed