फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp Leader Son not Arrested Now Pre attachment Notice At Home

जगदीशपुरा छात्रा दुष्कर्म मामलाः सपा नेता के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

Thu, 14 Nov 2019 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Sp Leader Son not Arrested Now Pre attachment Notice At Home
सपा नेता के घर नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जगदीशपुरा दुष्कर्म केस में सपा नेता के घर कुर्की नोटिस चस्पा हो गया है। सपा नेता का बेटा दुष्कर्म का आरोपी है और वो फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


इस केस में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके है। बता दें कि ग्यारवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। कोर्ट ने मंगलवार को ही कुर्की का नोटिस जारी किया था जिसे आज चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्यारवीं की छात्रा के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था। इसकी वीडियो भी बनाई थी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। पुलिस उस समय आरोपियों को बचाने में लगी थी। केस छेड़छाड़ में दर्ज कर आरोपी थाने से छोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईजी रेंज ए सतीश गणेश के पास मामला पहुंच जाने पर दुष्कर्म की धारा लगाई गई और चार आरोपी पकड़े गए। मुख्य आरोपी सपा नेता का बेटा बताया गया है। सपा नेता आगरा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। उसके बेटे की तलाश में पुलिस फेल साबित हो रही है।

उसकी अंतरिम जमात की अर्जी खारिज हो चुकी है। उसे शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है लेकिन उसका सुराग नहीं मिल रहा।

सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट पहले से जारी है, अब कुर्की पूर्व नोटिस जारी हो गया है। इसे उसके घर पर चस्पा किया जाएगा।

25 हजार का हो सकता है ईनाम
पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम की राशि बढ़ाने की फाइल तैयार कर ली है। अगर वह जल्द ही हाथ नहीं आता है तो उस पर 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये का इनाम कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed