फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Leader Shivpal Yadav's statement on Akhilesh Yadav

शिवपाल ने इशारों ही इशारों में साधा अखिलेश पर निशाना, कह दी यह बड़ी बात

Tue, 19 Jun 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 19 Jun 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
SP Leader Shivpal Yadav's statement on Akhilesh Yadav
कार्यक्रम में शिवपाल यादव व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने एक बार फिर इशारों ही इशारों में 'अपनों' पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को अहंकार हो गया था, जिसके चलते ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनी।
विज्ञापन


शिवपाल यादव सोमवार को मैनपुरी के किशनी में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि परिवार एकजुट रहता तो भाजपा कितना भी जोर लगा लेती सरकार नहीं बना पाती। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अगर सभी लोग मिलकर चुनाव लड़े होते तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का दावेदार कौन होता, सब जानते हैं। सपा नेता ने कहा कि अगर पार्टी ने टिकट दी तो वो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिवपाल यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed