फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Ramgovind Chaudhary says Yogi Government like a dictator

सपा के इस दिग्गज नेता ने कहा- तानाशाही ढंग से काम कर रही है भाजपा सरकार

Thu, 17 May 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 17 May 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
SP leader Ramgovind Chaudhary says Yogi Government like a dictator
सपा नेता रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि योगी सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही हैं। भाजपा ने अभी तक कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। जनता को सिर्फ झूठ का ढिंढौरा पीट कर गुमराह किया।
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी गुरुवार को एटा में पूर्व राज्य मंत्री मानपाल सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट की राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद, धर्मवाद को बढ़ाकर मूल मुद्दों से जनता को भटका रही है। यूपी में अपराध रोकने की बात कही थी, लेकिन अपराध नहीं रुका। डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं। लोग मारे जा रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा, बेरोजगार को रोजगार नहीं मिल रहा है। सपा के शासन के समय के कार्यों की जांच कराई जा रही हैं। लेकिन इससे उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। सपा के शासन में गुणवत्तापरक विकास कार्य किए गए हैं। 

कर्नाटक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से सत्ता पाना चाहती है। कर्नाटक में बहुमत न होने पर भी जोड़तोड़ की राजनीति में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा के झूठ का पर्दाफाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed