{"_id":"5df5ddee8ebc3e87e618b0d8","slug":"sp-leader-ramgopal-yadav-targets-narendra-modi-government-over-cab-and-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून पर बोले रामगोपाल यादव, सरकार ने संयम नहीं बरता तो होंगे घातक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून पर बोले रामगोपाल यादव, सरकार ने संयम नहीं बरता तो होंगे घातक परिणाम
Mon, 16 Dec 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) के एक साथ इस्तेमाल से देश में विघटन की स्थिति पैदा हो सकती है। सरकार ने अगर सावधानी और संयम से काम नहीं लिया तो परिणाम घातक होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत के चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी मुल्क हैं। चीन से संबंध बेहतर नहीं हैं और पाकिस्तान को हमेशा मलाल है कि मेरे देश को तोड़ दिया गया था। वो कोशिश करेंगे कि हिन्दुस्तान भी टूटे, लेकिन हमारे शासक यह नहीं समझ पा रहे हैं। सपा नेता रविवार को मैनपुरी के भोगांव कस्बे में निजी कार्यक्रम में आए थे।
योगी सरकार पर निशाना
पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के माध्यम से जिन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा, उन्हें दूसरे देश घुसने नहीं देंगे। वो तो मारे जाएंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब शासन से अपराधियों को संरक्षण मिलने लगे तो कानून व्यवस्था के ठीक होने की उम्मीद करना ना समझी है।

सपा नेता ने कहा कि जो धर्म और संस्कृति की बात करते थे उनके राज्य में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है यह हम सभी देख रहे हैं। सरकार प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपियों का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि जहां स्त्री का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं। स्त्री के सम्मान के लिए प्रभु ने पृथ्वी पर अवतार भी लिए हैं।
एसआईटी करेगी बेहतर जांच
नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की कथित हत्या के मामले में सपा राष्ट्रीय महासचिव ने एसआईटी जांच पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सीबीआई जांच के लिए गृहमंत्री से मांग की थी, लेकिन सीबीआई के पास काम अधिक है। सीबीआई इस केस को टेकअप करती है या नहीं यह देखना है। उन्होंने कहा कि एसआईटी इस मामले में सीबीआई से बेहतर जांच करेगी।