फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Juhi Prakash accused by her husband of serious crimes who contested mayoral election from Agra

सपा नेता से पति प्रताड़ित: पीटती है...बोतल मारकर किया घायल; केस में फंसाने की धमकी, लड़ चुकी हैं मेयर का चुनाव

Sat, 21 Sep 2024 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

ताजनगरी में सपा नेता पत्नी से पति प्रताड़ित है। उसने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पत्नी पीटती है। बोतल मारकर घायल किया। केस में फंसाने की धमकी देती है। बताते चलें कि जूही प्रकाश मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। 

विज्ञापन
SP leader Juhi Prakash accused by her husband of serious crimes who contested mayoral election from Agra
सपा नेता जूही प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी से महापौर का चुनाव लड़ चुकीं सपा की नेता जूही प्रकाश पर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ जानलेवा हमले, रंगदारी मांगने का मुकदमा थाना सिकंदरा में दर्ज कराया गया है। पति ने चोटों का वीडियो पुलिस को दिया है। सपा नेत्री ने भी तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मेडिकल के आधार पर पति का मुकदमा लिखा है।

विज्ञापन


सिकंदरा के रहने वाले पति योगेंद्र प्रताप ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों संपर्क में आए थे। वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। जूही भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। दोस्ती होने पर जूही ने 2023 में चुनाव लड़ने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन

उन्होंने 35 लाख रुपये का इंतजाम करके दिए। बाद में उसने दबाव डालकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद पत्नी ने उसे घरवालों से अलग कर दिया। दोनों अलग रहने लगे। यहां आकर पत्नी ने उस पर पेट्रोल पंप नाम करवाने का दबाव डाला। इनकार करने पर धमकाया। केस में फंसाने की धमकी दी। पत्नी ने उसके खिलाफ जून, 2024 में पुलिस को दुराचार का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।
 

उन्होंने किसी तरह उसे समझाया। पत्नी के दुर्व्यवहार से वह अवसाद में आ गए हैं। कई बार पत्नी रात में दरवाजा तक नहीं खोलती। 17 सितंबर को पत्नी ने उनकी पीठ पर बोतल मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके पहले भी पत्नी हमला कर चुकी है। इस मामले में इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि चोटों के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। पत्नी की तहरीर की जांच की जा रही है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed