Firozabad: सपा नेता धर्मेंद्र यादव पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, गुमराह करने का आरोप
जिला पंचायत सदस्य के पति व सपा नेता धर्मेंद्र यादव पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता पर विजिटिंग कार्ड और बोर्ड पर जिला पंचायत सदस्य लिख कर लोगों को गुमराह करने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सपा नेता धर्मेंद्र यादव धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। जसराना के गांव नसूपुर संजैती निवासी रामरतन सिंह ने थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी जिला पंचायत सदस्य नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने विजिटिंग कार्ड और सर्विस रोड पर लगाए गए बोर्ड में खुद को जिला पंचायत सदस्य लिख कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि धर्मेंद्र यादव ने बिना पालिका की स्वीकृति लिए एक स्टील का साइन बोर्ड नेशनल हाइवे नंबर दो सर्विस रोड पर अपने घर के निकट लगा रखा है, जिसमें उसने धर्मेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य और अपना पता अंकित कर रखा है, जबकि उक्त व्यक्ति वर्तमान में न चुना और न ही मनोनीत किया जिला पंचायत सदस्य है। वह जनता और प्रशासन में जिला पंचायत सदस्य होने का रुतबा दिखाता है और लोगों को हड़काता है।
पुलिस ने शुरू की जांच
धर्मेंद्र यादव फर्जी तरीके से जिला पंचायत सदस्य का समाज में धोखाधड़ी व भ्रम फैलाए हुए हैं। अपने लेटर पेड और विजिटिंग कार्ड पर फर्जी तरीके से जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सपा नेता पर लटकी गैंगेस्टर की तलवार
समाजवादी पार्टी के जिलास्तरीय नेता और जिला पंचायत सदस्य के पति धर्मेंद्र यादव घिरते ही जा रहे हैं। उनके ऊपर अभी एक माह के भीतर ही दो मुकदमा दर्ज हो गए हैं। इससे पहले भी उन पर एक मुकदमा दर्ज है। तीन मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है। पुलिस कभी भी सपा नेता पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।