{"_id":"6140cada8ebc3eb4da77662e","slug":"sp-leader-commits-suicide-by-hanging-in-hotel-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सपा नेता ने अपने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज के चलते उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सपा नेता ने अपने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज के चलते उठाया आत्मघाती कदम
Tue, 14 Sep 2021 09:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:46 PM IST
सार
आगरा में होटल संचालक सपा नेता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि सपा नेता पर कर्ज था। इसके चलते वो परेशान थे। उन्होंने तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
सपा नेता राजू कुशवाहा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सुल्तानपुरा स्थित होटल नारायण पैलेस के मालिक एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राजू कुशवाहा (45) का शव मंगलवार शाम तकरीबन पांच बजे होटल के बेसमेंट में रस्सी से बने फंदे पर पंखे के कुंडे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। राजू पर कर्ज हो गया था। इससे वो परेशान चल रहे थे। उन्होंने तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
सुल्तानपुरा के काछीपुरा निवासी राजू कुशवाहा का घर के बराबर में ही नारायण पैलेस होटल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह ही होटल में आ जाते थे। मंगलवार को वह किसी समय बेसमेंट में चले गए। शाम तकरीबन पांच बजे एक कर्मचारी बेसमेंट में आया। उसने राजू का शव फंदे पर लटका देखा। इस पर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: 50 हजार का इनामी निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ में पता चला कि राजू कर्ज होने से परेशान चल रहे थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर शव का पंचनामा भरवाया गया है। सुसाइड नोट मिला नहीं है। परिजनों से अभी और पूछताछ की जाएगी।
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
राजू के परिवार में पत्नी डौली और दो बेटी हैं। एक बेटी दस साल तो दूसरी आठ साल की है। दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं राजू के दो भाई और हैं। वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।