फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP is angry over attack on Ramji Lal Suman s residence

राणा सांगा विवाद: सांसद सुमन के आवास पर हमले से सपा में आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिखाईं चूड़ियां

Wed, 26 Mar 2025 05:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Mar 2025 05:05 PM IST
सार

सपा नेता ने कहा कि बवालियों ने तमाम गाड़ियां तोड़ दीं, घर के अंदर तोड़फोड़ की गई। एक भय का माहाैल बना दिया गया। हैरानी की बात ये रही कि कुबेरपुर से हरीपर्वत तक ये लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
SP is angry over attack on Ramji Lal Suman s residence
आक्रोश जताती महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद आगरा में बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। साथ ही जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। वहीं इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन

घटना के बाद सपा कार्यकर्ता हरीपर्वत थाने पहुंचे। उनमें पुलिस की माैजूदगी में हुए हमले को लेकर आक्रोश था। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चूड़ियां दिखाईं। सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि करणी सेना का ये जानलेवा हमला था। काफी दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम अवांछनीय तत्व सांसद रामजी लाल सुमन को धमकी दे रहे थे। बुधवार को सुबह से ही उन पर हमले की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं अपनाई। ये हमला ऐसा था कि यदि परिवार का कोई सदस्य सामने आ जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि बवालियों ने तमाम गाड़ियां तोड़ दीं, घर के अंदर तोड़फोड़ की गई। एक भय का माहाैल बना दिया गया। हैरानी की बात ये रही कि कुबेरपुर से हरीपर्वत तक ये लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंच गए, लेकिन पुलिस इन्हें नहीं रोक सकी। इस पूरी घटना में पुलिस अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वहीं सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने थाना हरीपर्वत पहुंचकर पुलिस और सरकार को चूड़ियां दिखाते हुए कहा कि ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए। इस माैके पर तमाम सपा नेता माैजूद रहे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन

सपा सांसद ने भी दी सफाई
सपा सांसद का कहना है कि मुझे दुख है कि मेरे इस वक्तव्य से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे इसका खेद  है। मैं सभी जाति, वर्गों एवं संप्रदायों का सम्मान करता हूं। उन्होंने लिखा है कि राजपूत समाज के गाैरव की अनेक गाथाएं हैं। सामाजिक संरचना में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

पढ़ें- UP: राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, तोड़फोड़; पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed