फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP General Secretary Professor Ram Gopal Yadav said, SP will make records in the by-elections also

Agra News: सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव बोले, उपचुनाव में भी सपा ही बनाएगी रिकार्ड

Thu, 03 Oct 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
SP General Secretary Professor Ram Gopal Yadav said, SP will make records in the by-elections also
शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव साथ में शिवप
मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। आगरा रोड पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दावा किया कि करहल उपचुनाव में भी सपा ही रिकार्ड बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपना बूथ मजबूत रखें। मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान कराएं। हमको भाजपा के साथ ही प्रशासन से भी लडऩा पड़ेगा। कार्यकर्ता निडर होकर काम करें। बिना भय और दबाव के बूथ पर सपा की नीतियां लोगों को बताएं। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतने का काम करती है। लोकसभा चुनाव में भी 10 सीटें बेईमानी से जीती हैं। करहल में कई मंत्री आकर वादे और दावे कर रहे हैं। करहल का मतदाता आज भी सपा के साथ है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, डॉक्टर रामकुमार यादव, देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed