फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP gave shoulder to the coffin of Chief Constable

Agra News: एसपी ने मुख्य आरक्षी की अर्थी को दिया कंधा

Fri, 02 Feb 2024 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
SP gave shoulder to the coffin of Chief Constable
एसपी ने मुख्य आरक्षी की अर्थी को दिया कंधा
विज्ञापन

बीमारी के चलते हुई थी मृत्यु, पैतृक गांव ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सिविल लाइन चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी की कैंसर से मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार देर शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी ने अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले गए। एसपी ने परिजन को हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया।

कासगंज के नौगांव पटियाली निवासी पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी विजय कुमार मिश्रा (36) की बृहस्पतिवार की दोपहर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। दो माह से परिजन मुंह के कैंसर का इलाज करा रहे थे। शाम को परिजन की मौजूदगी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मुख्य आरक्षी का शव पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास, सीओ संतोष कुमार सिंह आदि ने दिवंगत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाए। इसके बाद एसपी ने मुख्य आरक्षी की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव चले गए। एसपी ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के परिजन को हर संभव सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed