{"_id":"64ac46e35bcfa173010db0e6","slug":"sp-delegation-will-visit-victims-village-on-july-13-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-1651-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सपा का प्रतिनिधिमंडल 13 जुलाई को जाएगा पीड़ित के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सपा का प्रतिनिधिमंडल 13 जुलाई को जाएगा पीड़ित के गांव
Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती के आत्मदाह करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाया है। इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी नेताओं का दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नामित किया है, जो पीड़ित परिजन से मुलाकात करने के साथ ही गांव वालों से भी मामले की जानकारी करेगा। इसके बाद तैयार रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री एवं विधायक अताउर्रहमान, विधायक गुन्नौर रामखिलाड़ी यादव, विधायक नादिरा सुल्तान, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सत्तन शाक्य, सपा प्रदेश सचिव रामपाल नायक, जोध सिंह नायक, कालीचरन नायक शामिल रहेंगे। प्रतिनिधि मंडल 13 जुलाई को गांव पहुंचेगा। परिवार के लोगों से बातचीत करके जांच रिपोर्ट तैयार करेगा जो प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने एक दिन पूर्व गांव पहुंचकर परिवार के लोगों से बातचीत की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवार के लोगों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।