फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Dimple Yadav targets BJP in Mainpuri

Mainpuri: भाजपा पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का निशाना, कहा- इस सरकार में मैनपुरी के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

Fri, 02 Dec 2022 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा नेता यह क्यों नहीं बताते कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर जिले में क्या किया है। भाजपा सरकार में मैनपुरी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। 

विज्ञापन
SP candidate Dimple Yadav targets BJP in Mainpuri
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने किया जनसंपर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस बार भी मैनपुरी नेताजी को ही सम्मान देगी। मैनपुरी के लोगों ने नेताजी के विकास को देखा है। भाजपा नेता यह क्यों नहीं बताते कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर जिले में क्या किया है। भाजपा सरकार में मैनपुरी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। बेवर क्षेत्र के गांव कुशलपुर में बुधवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। जिले में दिखने वाला विकास सपा शासन में ही हुआ है।

विज्ञापन


डिंपल यादव ने बृहस्पतिवार को किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव डिलहा, घुसुपुर, विनायकपुर, भांवत पुल, बघिरुआ, भारापुर जरारा में नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य हमारे साथ हैं। जो मौजूदा चुनाव है उसमें प्रशासन और सरकार भाजपा के साथ चुनाव लड़ रही है। प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को धमकाया जा रहा है। जिले के मतदाता धमकी में आने वाले नहीं हैं। मतदान करके भाजपा के हवाई नेताओं को जवाब देंगे। 

विज्ञापन

नफरत फैलाने का काम करती है भाजपा : अखिलेश

गांव कुशलपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जाति व देश में नफरत फैलाकर राजनीति कर रही है। नफरत में कोई बजट नहीं लगता है जबकि विकास में बजट खर्च होता है। भाजपा समाज में विघटन पैदा कर रही है। सपा प्रत्याशी से पूरा प्रशासन और सरकार मिलकर चुनाव लड़ रही है। समाजवादी सरकार ने ही 23 महीने में अच्छा गुणवत्ता वाला एक्सप्रेस वे बनाकर उस पर सुखोई विमान तक उतरवा दिया। जबकि भाजपा सरकार में बनाए गए एक्सप्रेस वे उद्घाटन के बाद ही टूटने लगे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। जनता के वोटों से हारने वाली भाजपा हमेशा प्रशासन की मदद से जीत हासिल करती है। उन्होंने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क

पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में पंजाबी कॉलोनी, राधारमन मार्ग, सराउग्यान में सिंधी समाज व व्यापारी समाज के बीच डोर टू डोर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। चाहे वह किसी भी धर्म व जाति का हो। समाजवादी पार्टी की सरकार में सिंधी समाज के लिए चेटीचंड अवकाश, सिंधु दर्शन यात्रा पर अनुदान प्रारंभ किया था। सिंधी अकादमी का बजट 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपया किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed