फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Chandrasen is no more

सपा प्रत्याशी चंद्रसेन ‘टपलू’ का हृदयाघात से निधन

Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP candidate Chandrasen is no more
चंद्रसेन ‘टपलू’ - फोटो : अमर उजाला
छावनी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रसेन ‘टपलू’ का गुरुवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह अपने आवास के पास जनसमस्या सुन रहे थे। तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही प्राण पखेरू उड़ गए। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर ली।  
विज्ञापन


वह वर्तमान में आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य और पूर्व में नगर निगम में पार्षद दल के नेता रह चुके थे। 10 जून 1971 को जन्मे चंद्रसेन ‘टपलू’ पिछले दो दशक से सपा में सक्रिय थे। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे फतेहाबाद रोड स्थित अपने निवास के पास जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें हार्टअटैक हुआ।
विज्ञापन


परिजनों के अलावा कुछ साथी कार्यकर्ता शहीद नगर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा पहुंचे ही थे कि उनका निधन हो गया। शव को फतेहाबाद रोड स्थित निवास लाया गया। आसपास के क्षेत्र के तमाम लोग पहुंच गए। पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने भी डेरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों की आंख से भी आंसू छलक रहे थे। स्थिति ये थी कि भीड़ की वजह से फतेहाबाद रोड जाम हो गया। पुलिस को ट्रैफिक वनवे करना पड़ा। देर शाम तक मुंबई में रह रहीं उनकी मां पार्षद अंगूरी देवी घर नहीं पहुंच पाईं थीं। इसके चलते ‘टपलू’ के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (शुक्रवार) 11 बजे ताजगंज स्थित श्मशासन घाट पर होगा।


क्षेत्र में लोकप्रिय थे ‘टपलू’
चंद्रसेन ‘टपलू’ अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। सपा ने इस बार भी छावनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। उनके नाम की घोषणा बुधवार को ही हुई थी। इससे पहले वर्ष 2012 में वे इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। तब उन्हें तीसरे नंबर पर रहते हुए 45,684 वोट मिले थे। वह दो बार पार्षद भी चुने गए। इस दौरान वह नगर निगम सदन में पार्षद दल के नेता रहे। वार्ड महिला पार्षद के लिए आरक्षित होने के बाद उनकी पत्नी ममता यहां से पार्षद रहीं। वर्तमान में उनकी मां अंगूरी देवी इस वार्ड से पार्षद हैं। ये ‘टपलू’ की ही पकड़ थी कि पिछले चार बार से उक्त वार्ड पर उनका कब्जा रहा है।


रथयात्रा का भ्रमण रद, शोक की लहर
चंद्रसेन ‘टपलू’ के निधन की खबर मिलते ही बुधवार को ताजनगरी में आई ‘मुलायम का संदेश’ रथयात्रा का गुरुवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम रद कर दिया गया। फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा हुई। इसमें सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन, क्षमा जैन सक्सेना, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद थे। इधर, ‘टपलू’ के निवास पर दिनभर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। इस बीच में फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा भी हुई। प्रभारी विपुल पुरोहित, अभिनव शर्मा, श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed