फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Akash Agarwal said he would go to Lucknow and embrace Islam due to Irregularities in MLC election

एमएलसी चुनाव 2026: 'लखनऊ जाकर कर लूंगा इस्लाम कबूल', आगरा में फूट-फूटकर रोए सपा के आकाश अग्रवाल

Fri, 23 Oct 2026 03:29 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाए। कहा कि समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। मीडियो से बात कर वह फूट-फूटकर रोने लगे। 

विज्ञापन
SP candidate Akash Agarwal said he would go to Lucknow and embrace Islam due to Irregularities in MLC election
सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने मतदान के दाैरान गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रो दिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह लखनऊ की शादी ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
Trending Videos

आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की गई है। प्रत्याशी ने कहा कि खेरागढ़ में पीठासीन अधिकारी द्वारा जब खाना खाया गया तो सभी को बाहर निकाल दिया गया। 

सपा प्रत्याशी ने छाता बूथ भी लूटने का आरोप लगाया। अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता और परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं। सपा प्रत्याशी ने कहा कि मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं ऐसे सनातन में रहना नहीं चाहता हूं। इस दाैरान सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ की शाही ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।
 
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने  कहा कि उन्हें हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं आजाद भारत में रह रहा हूं। मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा और किससे नहीं लड़ूंगा, इसका फैसला मैं करूंगा। इतना ही कहना चाहूंगा कि अभी भी बूथ कैप्चरिंग हो रही है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed