{"_id":"5a3fa9b34f1c1bee6a8b5aa4","slug":"sp-akhilesh-yadav-will-make-changes-due-to-internal-discord-in-party-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपाः पार्टी में बढ़ी अंदरूनी कलह, अखिलेश यादव जल्द करेंगे ये बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाः पार्टी में बढ़ी अंदरूनी कलह, अखिलेश यादव जल्द करेंगे ये बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:13 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले विधानसभा और फिर नगर निगम चुनाव में सपा को मिली करारी शिकस्त से संगठन के हौसले पस्त हो गए हैं। संगठन को मजबूत करने की बजाय आपसी खींचतान बढ़ गई है। ऐसे में अधिकांश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता अब बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।
इसके चलते संगठन को मजबूत करने का सिलसिला थम गया है। नए साल के पहले माह में जिला और महानगर इकाई में बदलाव के संकेत मिले हैं।
नगर निगम में सपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। पिछले साल नगर निगम में जहां पार्टी के 22 पार्षद हुआ करते थे, इस बार सिर्फ पांच ही रह गए हैं।
इसको लेकर जिला और महानगर इकाई एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। इस संबंध में दोनों गुटों के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत की है। उन्होंने साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। किस तरह से बी फार्म पर व्हाइटनर लगाकर बी फार्म बदल दिए गए, इसकी जानकारी दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन सबकी समीक्षा शुरू कर दी है। वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी अगले साल के मध्य से ही पूरी ताकत के साथ जुट जाने की तैयारी में है। इसके लिए संगठन में बदलाव पर कवायद चल रही है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के निशाने पर जिला और महानगर दोनों अध्यक्ष हैं।

चरण सिंह की जयंती पर तू-तू मैं-मैं तक की आई नौबत
चौधरी चरण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सपा में अंदरूनी रार इतनी बढ़ गई है कि पदाधिकारियों के बीच तू-तू मैं-मैं तक की नौबत आ गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम के दौरान जिला और महानगर इकाई के कुछ पदाधिकारियों में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच काफी विवाद बढ़ गया था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने शांत कराया था।