फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   South Korean first lady Kim Jung sook will visit to Taj Mahal

दिवाली पर सुबह ढाई घंटे बंद रहेगा ताजमहल, दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला करेंगी दीदार

Tue, 06 Nov 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 06 Nov 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
South Korean first lady Kim Jung sook will visit to Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर बुधवार सुबह को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रही हैं। उनके दौरे के मद्देनजर ताजमहल सुबह 9 से 11.30 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। 
विज्ञापन


किम जुंग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार शाम को अयोध्या में महाआरती की थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने एएसआई एक्ट के तहत ताजमहल के बुधवार सुबह ढाई घंटे बंदी का नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट प्रवेश द्वार सुबह 9 से 11.30 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। इन गेटों पर बने टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री एक घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे से ही बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed