{"_id":"66b9b41322d2c4c0c702f980","slug":"soul-factory-owner-murdered-by-slitting-his-throat-in-agra-had-fallen-asleep-in-office-dead-body-found-soaked-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा में सोल फैक्टरी के मालिक की गला रेतकर हत्या, ऑफिस में ही सो गए थे...सुबह खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा में सोल फैक्टरी के मालिक की गला रेतकर हत्या, ऑफिस में ही सो गए थे...सुबह खून से लथपथ मिली लाश
Mon, 12 Aug 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:34 PM IST
सार
सोल फैक्टरी के मालिक की उनके ही ऑफिस में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वे बीती रात अपने कार्यालय में ही सो गए थे। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब कर्मचारी ने उनकी लाश को खून से लथपथ देखा।
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सिकंदरा स्थित औद्योगिक एरिया में जूते के सोल की फैक्टरी के मालिक संजीव गुप्ता (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव पलंग पर पड़ा मिला। चारों तरफ खून पड़ा था। रविवार की रात वह फैक्टरी के अपने ऑफिस में सोये थे। हत्या की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी परिचित की संलिप्तता नजर आ रही है।
मूल रूप से फिरोजाबाद के लोहिया नगर निवासी संजीव गुप्ता ने अपने ममेरे भाई रीतेश गुप्ता के साथ करीब 7 साल पहले साझेदारी में सिकंदरा में फैक्टरी शुरू की थी। संजीव सप्ताह में 5 दिन फैक्टरी में ही रुकते थे। फैक्टरी की पहली मंजिल पर कमरा है, जिसमें कर्मचारी नरेंद्र उसकी पत्नी और बेटी रहते हैं। सुबह करीब 10 बजे फैक्टरी कर्मचारी पहुंचे तो नरेंद्र ने ही दरवाजा खोला। संजीव के बाहर नहीं आने पर नरेंद्र उनके ऑफिस में पहुंचा तो पलंग पर खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी हरीपर्वत आदित्य फोर्स के साथ पहुंचे।