फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soronji uproar: NSA imposed on Nazim, accused of firing

सोरोंजी बवाल: फायरिंग के आरोपी नाजिम पर रासुका

Thu, 06 Nov 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Soronji uproar: NSA imposed on Nazim, accused of firing
कासगंज। सोरोंजी के लहरा रोड पर 23 अक्तूबर की शाम कार पार्किंग पर दो समुदाय के बीच बवाल हो गया था। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और बाजार बंद हो गया था। पीएसी तैनात कर हालात पर काबू करना पड़ा था। मामले में फायरिंग के आरोपी नाजिम के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की कार्रवाई की है। लहरा रोड निवासी मुकीश का कार पार्किंग पर रामसिंह पुरा निवासी मनोज से विवाद हो गया था। दोनों ओर से लोग आमने- सामने आ गए थे। कादरवाड़ी निवासी नाजिम व शहनाज उर्फ शहजान ने लहरा रोड़ पर 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर व 315 बोर की लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। कई राउंड फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई थी। दुकानदारों ने एक के बाद एक शटर गिराकर बाजार बंद कर दिया था। लोग घरों में कैद हो गए थे। कई थानों का पुलिस फोर्स और पीएसी इलाके में तैनात की गई थी। बवाल की दहशत के कारण कई दिनों तक बाजार में चहल-पहल बंद हो गई थी। छात्रों ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया था। इस मामले में एक मुकदमा सोरोंजी कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र ने कराया था, जिसमें मनोज बघेल एवं मुकीस अहमद पक्ष के मोहम्मद रियाज, मुकीस अहमद, शहनाज, मोजिम, अमजद, आजम, शादाब, नाजिम, वीरपाल, विष्णु, मनोज बघेल, सक्षम मौर्य को नामजद किया था, जबकि 15 लोग अज्ञात शामिल थे। वहीं, दूसरा मुकदमा मनोज की ओर से मुकीस अहमद, रियाज अहमद, रिजवान और शहनाज पर दर्ज कराया गया था। पुलिस ने फायरिंग के मुख्य आरोपी नाजिम को 25 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के पास रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी। डीएम के आदेश पर आरोपी नाजिम के खिलाफ पुलिस ने एनएसए के तहत कार्रवाई की है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि आरोपी नाजिम के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed