फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sore throat, sore throat and cough due to change in weather

गले में दर्द और खराश के मरीज बढ़े

Thu, 10 Nov 2022 08:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sore throat, sore throat and cough due to change in weather
आगरा। इस मौसम में वायरल के मरीज अस्पतालों में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीजों को गले में दर्द और खराश की परेशानी हो रही है। खांसी भी आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि 10 से 15 दिन में ठंड बढ़ने के बाद वायरल के मरीजों की संख्या कम हो जाएगी। तब तक लोगों को एहतियात बरतना चाहिए।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुधवार को 393 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। सर्वाधिक मरीज वायरल पीड़ित रहे। बुखार के साथ गले में दर्द, खराश व खांसी की समस्या रही। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि अभी वायरल चल रहा है। मौसम में बदलाव के समय लोग इसकी चपेट में आते हैं। खासतौर पर गर्मी से सर्दी शुरू होने पर। हालांकि मरीज तीन से चार दिन में ठीक भी हो जाते हैं। वायरल से बचने के लिए लोगों को गुनगुना पानी पीना चाहिए। नाक बंद होने पर भाप ले सकते हैं। गले में खराश होने पर गरारा करें। पूरी बांह के कपड़े पहनें। उन्होंने बताया कि तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर ही लोगों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 2041 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। मेडिसिन विभाग के अलावा हड्डी रोग विभाग में 263, त्वचा रोग विभाग में 205, क्षय व वक्ष रोग विभाग में 197, बाल रोग विभाग में 148, नेत्र रोग विभाग में 136 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने के लिए 1630 नए पर्चे बने। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि बारिश का मौसम होने से मरीजों की संख्या बाकी दिनों की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed