फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soor sarovar bard senkchuree

मंडल के तीन वेटलैंड्स में 7231 जलीय पक्षी पाए गए

Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
soor sarovar bard senkchuree
आगरा। वेटलैंड्स इंटरनेशनल संस्था ने मंडल के तीन प्रमुख वेटलैंड्स आगरा में सूर सरोवर बर्ड सेंक्चुरी, मथुरा में जोधपुर झाल और मैनपुरी की समान बर्ड सेंक्चुरी में जलीय पक्षियों की गणना नौ से 11 जनवरी तक की। तीनों स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के 7231 जलीय पक्षी पाए गए।
विज्ञापन

गणना के समन्वयक वेटलैंड्स इंटरनेशनल के ईकोलॉजिस्ट टीके रॉय रहे। निर्देशन पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह का रहा। गणना में वेटलैंड्स इंटरनेशनल के साथ बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस), नेशनल चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट, वन विभाग, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के शोधार्थी व शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

सूरसरोवर बर्ड सेंक्चुरी: रामसर साइट और वन विभाग की ओर से नियंत्रित व संचालित 403.09 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 9 जनवरी को गणना की गई। यहां 70 प्रजातियों के जलीय पक्षी मिले। इसमें प्रवासी 37, आवासीय 33, संकटग्रस्त- 9 प्रजातियों के कुल 5249 से अधिक पक्षी मिले। प्रमुख रूप से लिटिल कोर्मोरेन्ट (1266), बार हेडेड गूज ( 679 ), नोर्दन शोवलर ( 562), ग्रेट कोर्मोरेन्ट (503), कॉमन टील (286) रहे। इसके अलावा इंडियन कोर्मोरेन्ट (146), ब्लैक बिंग्ड स्टिल्ट (146), पर्पल स्वैम्प हैन (123), वेगटेल (75), ग्रेट व्हाइट पेलिकन (67), टैमिनिक स्टिंट ( 65) की मौजूदगी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोधपुर झाल, मथुरा: करीब 151 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 10 जनवरी को गणना की गई। कुल 47 प्रजाति के पक्षी पाए गए। इसमें प्रवासी 27, आवासीय 20, संकटग्रस्त 07 प्रजाति के 1179 से अधिक पक्षी थे। इसमें बार हेडेड गूज (302), नोर्दन शोवलर (266), कॉमन टील (70), ब्लैक टेल्ड गोडविट (41), रेड वेटल्ड लेपविंग (68), टैमिनिक स्टिंट (32), वेगटेल (27), काम्ब डक (18), यूरेशियन बेगौन (16), पाइड एवोसेट (10), पेंटेड स्टार्क (9) व्हाइट टेल्ड लेपविंग (8), कॉमन स्नाइप (4) रहे।

समान बर्ड सेंक्चुरी, मैनपुरी: रामसर साइट एवं वन विभाग की ओर से नियंत्रित व संचालित 1656 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 11 जनवरी को गणना की गई। 40 प्रजाति के पक्षी पाए गए। इसमें प्रवासी 18, आवासीय- 22, संकटग्रस्त 06 प्रजातियों के कुल 803 से अधिक जलीय पक्षी मिले। इसमें प्रमुख रूप से लिटिल कोर्मोरेन्ट (122), ब्लैक हेडेड आईबिश (88), व्हाइट टेल्ड लेपविंग (63), कॉमन टील (57), पौंड हैरोन (52), सारस क्रेन (31), इंटरमीडिएट इग्रिट (30), पेंटेड स्टार्क (27), रेड वेटल्ड लेपविंग (26), ब्लैक बिंग्ड स्टिल्ट (19), ओपन विल्ड स्टार्क (17) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed