फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sons threw father from roof after a fight in bhandara

UP: दो पक्षों में हुआ टकराव..जमकर फेंके ईंट-पत्थर, बेटों ने अपने ही पिता को छत से फेंका; वजह जान चाैंक जाएंगे

Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
सार

आगरा में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए बेटों ने अपने पिता को ही छत से फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
sons threw father from roof after a fight in bhandara
पिता को छत से फेंकते बेटे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भंडारे में खाना परोसने के दौरान गांव डंडनियापुरा में बुधवार की शाम दो लोगों में विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष के दो भाइयों ने अपने ही पिता को छत से नीचे फेंक दिया। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस इसे पड़ोसी को फंसाने की कोशिश बता रही है। पुलिस ने आरोपी पुत्रों को हिरासत में ले लिया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



 

निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव डंडनियापुरा निवासी तुकमान बुधवार को गांव में आयोजित भंडारे में पहुंचा था। खाना परोसने के दौरान उसका गांव के रवि से विवाद हो गया। आरोप है कि रवि ने तुकमान को थप्पड़ मार दिया। पीड़ित ने रवि के घर जाकर शिकायत की। जहां फिर से दोनों पक्ष में विवाद गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग छत से एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रवि ने अपने भाई के साथ मिलकर पिता लाखन सिंह को छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। घायल लाखन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाना निबोहरा पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने पिता को छत से नीचे फेंकने के आरोपी दोनो पुत्रों को हिरासत में ले लिया है।

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि भंडारे में तुकमान को पुरानी रंजिश में रवि ने थप्पड़ मार दिया था। बाद में दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। आरोप है कि पड़ोसी को फंसाने के लिए रवि अपने भाई के साथ मिलकर पिता को छत से फेंक दिया। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed