{"_id":"69d2ccc2ffa0c74dd1003fb1","slug":"sons-innings-proved-to-be-medicine-ailing-mother-rajni-smiled-agra-news-c-365-1-sagr1044-107328-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटे की पारी बनी दवा, बीमार मां रजनी मुस्कुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटे की पारी बनी दवा, बीमार मां रजनी मुस्कुराईं
Mon, 06 Apr 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
माता-पिता के साथ ध्रुव जुरैल
आगरा। आईपीएल में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल की 42 गेंदों पर 75 रन की धमाकेदार पारी ने आगरा में बैठे उनके परिवार के चेहरे खिला दिए। बीमार चल रहीं उनकी मां रजनी बेटे की शानदार बल्लेबाजी देख अपनी बीमारी तक भूल गईं। उधर, आगरा के ही तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।
जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए शनिवार का आईपीएल मुकाबला खास रहा। जुरेल की इस पारी को आगरा में उनके परिवार ने टीवी पर बैठकर देखा। जुरेल की मां कुछ दिनों से मौसमी बुखार और गले की समस्या से पीड़ित हैं, जबकि पिता नेम सिंह को भी हल्का बुखार है। इसके बावजूद दोनों ने बेटे का मैच देखा। जैसे-जैसे ध्रुव जुरेल रन बनाते गए, वैसे-वैसे घर का माहौल उत्साह से भरता गया। मां रजनी ने कहा कि बेटे की पारी देखकर उन्हें अपनी बीमारी का एहसास ही नहीं रहा।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि ध्रुव जुरेल ने क्रिकेट प्रेमियों को गर्व और भावनाओं से भर दिया। दीपक चाहर ने अपनी गेंदबाजी से नाम रोशन किया है।