फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sons abandon sick mother at graveyard in Agra

UP: बेटों ने बीमार मां को अपनों के साथ नहीं, मुर्दों के बीच छोड़ा; आगरा से सामने आई शर्मसार करने वाली घटना

Sun, 15 Feb 2026 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Feb 2026 01:41 PM IST
सार

आगरा से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दो बेटे अपनी बीमार मां को कब्रिस्तान में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Sons abandon sick mother at graveyard in Agra
बेटों ने बुजुर्ग मां को छोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जिस मां ने दोनों बेटों को अपनी आंख का तारा बनाकर पाला। उनके सुख के लिए अपनी हर खुशी को कुर्बान कर दिया। उस बुढ़ी मां को नहीं मालूम था कि बड़े होकर यह बेटे उसे बीमार होने पर मुर्दों के बीच कब्रिस्तान में छोड़कर भाग जाएंगे। ऐसा मामला शनिवार को न्यू आगरा थाना पुलिस के सामने आया।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के कर्बला क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बीमार मां को उसके बेटे कब्रिस्तान में छोड़कर भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस कब्रिस्तान पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि वह गुबरारी मथुरा निवासी रज्जो देवी है। 
विज्ञापन


उसके दोनों बेटे यहां पर छोड़कर चले गए। इससे अधिक जानकारी नहीं दे पा रही है। एंबुलेंस चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सिसौदिया ने बताया कि न्यू आगरा थाना के कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास एक बुजुर्ग बीमार महिला लोगों को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस को सूचना दी गई। हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की मदद से महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजन का पता लगाया जा रहा है। बीमारी के कारण महिला अपना नाम बता सकी और बेहोश हो गई। उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed