Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son who murdered his mother sentenced to life imprisonment

UP: सिलबट्टे से मां की हत्या, इसलिए बेरहमी से ली जान; दोषी बेटे को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Mon, 18 May 2026 10:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 10:52 PM IST
सार

मां की हत्या कर बेटा फरार हो गया था। घटना के सात महीने बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। अब कोर्ट ने बेटे को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Son who murdered his mother sentenced to life imprisonment
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

खर्च के लिए रुपये न देने पर सिलबट्टे से प्रहार कर मां की निर्मम हत्या करने के आरोपी बेटे शिवम उर्फ शैंकी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)-1 पुष्कर उपाध्याय ने आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी को सजा दिलाने में उसके पिता और चाचा की गवाही अहम साबित हुई।
विज्ञापन


थाना जगनेर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मोहल्ला महंत कॉलोनी निवासी सुभाष बिंदल सीमेंट व्यापारी हैं। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह एक मार्च 2023 को दोपहर में व्यापार के काम से आगरा गए थे। पत्नी सुनीता घर पर थी। बेटा शिवम भी सो रहा था। शाम 6 बजे बेटी शिवानी का उनके पास बंगलूरू से कॉल आया। उसने बताया कि मां का फोन उठ नहीं रहा है। इसके बाद उनका फोन भी पत्नी ने नहीं उठाया। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले दोस्त भगवान दास उर्फ बुद्धाराम को फोन कर घर जाने को बोला था। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

पड़ोसी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो मेनगेट का ताला लगा था। लोग ताला तोड़कर अंदर गए, देखा तो पत्नी सुनीता देवी उर्फ पुष्पा देवी का रक्तरंजित शव घर में पड़ा था। बेटे शिवम का फोन स्विच ऑफ जा रहा था। तब उन्हें शक हुआ कि बेटे शिवम ने रुपये न देने पर सिलबट्टे से सिर में प्रहार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने 14 अक्तूबर 2023 को आरोपी को हिरासत में लिया था।

 
विज्ञापन

मां के दाह संस्कार में शामिल नहीं हुआ था आरोपी
अदालत ने माना कि आरोपी शिवम अपनी मां की हत्या करने के बाद बाइक लेकर मौके से भाग गया था। पुलिस से बचने के लिए लोकेशन भी बदलता रहा। घटना से 7 महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिवम मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था। उसने एक महिला मित्र को फोन से मैसेज किया था। लिखा था कि उसने मां से अपना हक मांगा था, पर उन्होंने अकेला कर दिया। इस वजह से मां की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें-School Closed: माैसम विभाग का भीषण गर्मी का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद; डीएम ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed