{"_id":"660cf2a4fd0d7d17180ad9ab","slug":"son-of-inspector-beats-up-railway-worker-daughter-in-agra-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'दरोगा का बेटा हूं बर्बाद कर दूंगा' खौफ में जी रहीं रिटायर्ड फौजी की पत्नी और बेटी; घर में घुसकर करता आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'दरोगा का बेटा हूं बर्बाद कर दूंगा' खौफ में जी रहीं रिटायर्ड फौजी की पत्नी और बेटी; घर में घुसकर करता आतंक
Wed, 03 Apr 2024 11:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:39 AM IST
सार
दरोगा के बेटे से रिटायर्ड फौजी की पत्नी और बेटी खौफ में जी रही हैं। वह घर में घुसकर मारपीट करता है। तोड़फोड़ करता है। विरोध पर पिता के दरोगा होने की धमकी देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलकर्मी की बेटी से दारोगा के बेटे ने मारपीट की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घर में तोड़फोड़ के दौरान उनकी बेटी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे में नौकरी कर रहे हैं। वह मध्यप्रदेश में तैनात हैं। थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पत्नी और बेटी रहती हैं। आरोप है कि बिचपुरी निवासी दारोगा का बेटा करन भदौरिया शराब पीकर घर में पत्नी और बेटी को धमकाता है। सोमवार को घर में बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
दहशत में पत्नी और उनकी बेटी
यही नहीं घर में तोड़फोड़ के बाद बेटी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वह पिता के पुलिस विभाग में होने की धमकी भी देता है। घटना के बाद से पत्नी और उनकी बेटी दहशत में हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन