Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son of hospital owner killed after being hit by speeding van

यूपी: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 09 Nov 2026 10:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 09 Nov 2026 10:57 PM IST
सार

किशोर पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से एक वैन तेज गति से आई। किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। उनका सिर पोल से जा टकराया। टक्कर से वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किशोर की माैत हो गई।

विज्ञापन
Son of hospital owner killed after being hit by speeding van
किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एकता के देवरी रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ईको वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के 17 वर्षीय बेटे की जान चली गई। वह पोल से टकरा गया। हादसे में पोल भी टेढ़ा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, वैन को छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन


गढ़ी लाल सिंह, शमसाबाद निवासी गजेंद्र सिंह देवरी रोड पर रहते हैं। उनका देवरी रोड पर राधिका हास्पिटल है। सोमवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे उनका 17 वर्षीय बेटा तनीश सोमवार सुबह अपने घर आ रहा था। कर्मचारी के वाहन लेकर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसके आने में देर होने पर पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से एक वैन तेज गति से आई। तनीश को जोरदार टक्कर मार दी। उनका सिर पोल से जा टकराया। टक्कर से वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर लोग जुट गए।
विज्ञापन


तनीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में इमरजेंसी लेकर आए। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक, तनीश के ताऊ का बेटा अमित कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा है। दिवाली की छुट्टी पर वो गांव आया था। तनीश की अमित से मित्रता थी। तनीष गांव जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed