{"_id":"5c3c4863bdec22736d6a0270","slug":"son-killed-father-for-land-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में रिश्तों का कत्ल, जमीन की खातिर कलयुगी पुत्र ने 70 साल के पिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में रिश्तों का कत्ल, जमीन की खातिर कलयुगी पुत्र ने 70 साल के पिता को मार डाला
Mon, 14 Jan 2019 01:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या के बाद विलाप करती परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में जमीन की खातिर एक युवक ने अपने पिता की जान ले ली। उसने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई और उसके दो सालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रिश्तों के कत्ल की घटना थाना जलेसर के गांव कुसेत गनेशपुर की है। गांव के सत्यवीर सिंह यादव और उसकी पत्नी रुमाली देवी के नाम करीब 53 बीघा जमीन है। इसमें 25 बीघा सत्यवीर और 28 बीघा रुमाली देवी के नाम थी। इसके अलावा 17 बीघा जमीन सत्यवीर के बड़े पुत्र बृजेश के नाम है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही सत्यवीर ने अपनी पत्नी के हिस्से की जमीन से 20 बीघा जमीन का बैनामा छोटे बेटे जितेंद्र के नाम करा दिया था। लेकिन जितेंद्र मां के हिस्से की पूरी 28 बीघा जमीन चाहता था। इसी को लेकर पिछले कुछ दिनों से पिता पुत्र में झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान मारी गोली
सोमवार को भी झगड़ा हो गया। इस दौरान जितेंद्र की पत्नी विमला देवी और मां रुमाली देवी के बीच कहासुनी हो गई। इस पर सत्यवीर ने जितेंद्र की पत्नी विमला को फटकार लगा दी। ससुर की फटकार से नाराज विमला ने अपने भाई जितेंद्र और ओमेंद्र पुत्रगण गंगा सिंह को बुला लिया।
विमला के दोनों भाइयों के आते ही झगड़ा फिर शुरू हो गया। सास, ससुर और विमला के भाइयों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान जितेंद्र वहीं मौजूद था। कहासुनी में बात बढ़ गई तो जितेंद्र ने अपने पिता सत्यवीर पर फायर कर दिया।
गोली लगते ही सत्यवीर जमीन पर गिर गए। फायर की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गांव कुसेत पहुंच गए।

आरोपी फरार
गंभीर रूप से घायल सत्यवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
मृतक सत्यवीर के बड़े पुत्र बृजेश कुमार ने भाई जितेंद्र व पोरा निवासी उसके साले जितेंद्र और ओमेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।