फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son killed father for four beegha land

किसान की हत्या का खुलासा- 4 बीघा जमीन के लिए पुत्र ने कर दी पिता की हत्या

Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
son killed father for four beegha land
कासगंज में पिता की हत्या के खुलासे के दौरान हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी दिखाते एसपी रोहन प्रमो? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। तीन दिन पूर्व खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या उसी के पुत्र ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर कर दी। पुत्र पिता से चार बीघा खेत उसके नाम करने की मांग कर रहा था। इसके लिए पिता राजी नहीं थे। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार करके पूछताछ के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि किसान कालीचरन पुत्र वेदराम निवासी नगला चिना गंजडुंडवारा 11 मई की रात्रि को फसल की रखवाली के लिए अपने खेत पर सो रहे थे। तभी उसके पुत्र सुरेश चंद्र ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। अगले दिन 12 मई को परिवार के लोगों व अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और गंजडुंडवारा थाना पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तत्परता से पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक किसान का पुत्र सुरेश चंद्र से पिता का चार बीघा जमीन को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। तमाम ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने इस तथ्य की पुष्टि की। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में ले लिया और पुलिस पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

पिता सुरेश को नहीं बल्कि उसकी पुत्री को देना चाहते थे जमीन
कासगंज। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हत्यारोपी सुरेश के पिता कालीचरन अपने पुत्र से नाखुश थे। क्योंकि सुरेश की पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी 11 वर्षीय पुत्री की खुशी की देखरेख सुरेश का भाई सुभाष करता है। वर्ष 2018 में सुरेश ने बिना परिवार की बिना सहमति से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह अपने हिस्से की जमीन मांगने लगा। पिता ने सुरेश को जमीन देने से इंकार कर दिया। पिता ने कहा कि जमीन उसे न देकर उसकी पुत्री खुशी के नाम कर दी जाएगी, लेकिन सुरेश इस बात को तैयार नहीं था और उसने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed