{"_id":"63af0367f4712936710fb5c4","slug":"son-in-law-who-came-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-kasganj-news-agr558653767","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में मौत: दो दिन पूर्व आया था दामाद, संदिग्ध हालत में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में मौत: दो दिन पूर्व आया था दामाद, संदिग्ध हालत में गई जान
Sat, 31 Dec 2022 07:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:52 AM IST
सार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम गंगसारा में दो दिन पूर्व ससुराल में आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस अभी घटना को हादसा मान रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
दो दिन पूर्व अपनी ससुराल ग्राम गंगासारा में मथुरा के प्रसाद के घर पर दामाद छोटे लाल (35) निवासी व थाना नरौरा, बुलंदशहर आया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 10 बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन का कहना है कि वह सीढ़ियों से नीचे गिर जाने से घायल हो जाने से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत की सूचना पर सीओ आरके तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने फिंगर प्रिंट आदि साक्ष्य लिए।
विज्ञापन
हादसा मान रही पुलिस
पुलिस अभी घटना को हादसा मान रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन