{"_id":"6aca5e6828cb8904fe0f4f42","slug":"son-in-law-murdered-at-in-laws-house-in-agra-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में दामाद की हत्या: ससुर की बरसी में आए युवक को किया लहूलुहान, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में दामाद की हत्या: ससुर की बरसी में आए युवक को किया लहूलुहान, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजन का हंगामा
Sat, 10 Oct 2026 09:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:19 PM IST
सार
ससुर की बरसी में आए दामाद पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दाैरान माैत हो गई। परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के गैलाना क्षेत्र में आठ अक्तूबर को चौथपटा(बरसी) के दौरान भोजन के समय हुई मारपीट में घायल भरतपुर की नदवई तहसील के पचौरा गांव के भूरालाल 30 वर्ष की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने कार्रवाई की मांग कर पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। मामले में गैरइरादतन हत्या की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गैलाना वाल्मीकि बस्ती के निवासी सुदेश ने बताया कि आठ अक्तूबर को उनके पिता की चौथी बरसी पर चौथपटा का आयोजन किया था। परिवार और रिश्तेदार भोजन करने आए थे। इसी दौरान क्षेत्र के अभिषेक,शंकर,छोटू,विशाल और सनी आदि ने अचानक आकर गाली गलौज शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने मना किया तो मारपीट कर दी। लाठी -डंडों से सबको पीटना शुरू कर दिया।
बेटे वेद को आरोपियों ने डंडा मारा तो जीजा भूरा लाल ने बचाने का प्रयास किया तो आरापियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जीजा समेत छह लोग चोटिल हुए थे। जीजा भूरा लाल के सिर पर चोट आई थी। उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह चार बजे के करीब उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम गृह पर परिजन की भीड़ लग गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी और दो बेटियों के भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई है। मामले में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।