फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law murdered at in-laws house in Agra

ससुराल में दामाद की हत्या: ससुर की बरसी में आए युवक को किया लहूलुहान, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजन का हंगामा

Sat, 10 Oct 2026 09:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 10 Oct 2026 09:19 PM IST
सार

ससुर की बरसी में आए दामाद पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दाैरान माैत हो गई। परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Son-in-law murdered at in-laws house in Agra
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के गैलाना क्षेत्र में आठ अक्तूबर को चौथपटा(बरसी) के दौरान भोजन के समय हुई मारपीट में घायल भरतपुर की नदवई तहसील के पचौरा गांव के भूरालाल 30 वर्ष की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने कार्रवाई की मांग कर पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। मामले में गैरइरादतन हत्या की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गैलाना वाल्मीकि बस्ती के निवासी सुदेश ने बताया कि आठ अक्तूबर को उनके पिता की चौथी बरसी पर चौथपटा का आयोजन किया था। परिवार और रिश्तेदार भोजन करने आए थे। इसी दौरान क्षेत्र के अभिषेक,शंकर,छोटू,विशाल और सनी आदि ने अचानक आकर गाली गलौज शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने मना किया तो मारपीट कर दी। लाठी -डंडों से सबको पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बेटे वेद को आरोपियों ने डंडा मारा तो जीजा भूरा लाल ने बचाने का प्रयास किया तो आरापियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जीजा समेत छह लोग चोटिल हुए थे। जीजा भूरा लाल के सिर पर चोट आई थी। उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह चार बजे के करीब उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम गृह पर परिजन की भीड़ लग गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी और दो बेटियों के भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई है। मामले में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed