{"_id":"66b058566ca147eb39038ec5","slug":"son-in-law-got-so-upset-with-his-grandmother-in-law-rift-in-relationship-after-just-one-year-of-marriage-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ददिया सास से इस कदर परेशान हुआ दामाद, शादी के एक साल बाद ही रिश्ते में पड़ी दरार; पत्नी ने छोड़ दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ददिया सास से इस कदर परेशान हुआ दामाद, शादी के एक साल बाद ही रिश्ते में पड़ी दरार; पत्नी ने छोड़ दिया घर
Mon, 05 Aug 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:13 AM IST
सार
शादी के एक साल बाद ही पति और पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। वजह कोई और नहीं बल्कि पत्नी की दादी निकली। पति का कहना है कि पत्नी हर काम में दादी का राय लेती है। इसी बात को लेकर विवाद रहता है।
विज्ञापन
पति पत्नी की लड़ाई
- फोटो : freepik.com
विस्तार
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को ददिया सास से परेशान दामाद की शिकायत सुनी गई। कहा गया कि पत्नी हर काम में अपनी दादी की राय लेती और उसी के अनुसार काम करती है। क्लेश बढ़ने पर मायके छोड़ दिया है।
काउंसलर डॉ. अमित गौंड ने बताया कि पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी को एक साल भी नहीं हुए हैं। पति अपने साथ रखने को राजी नहीं है। वह मायके में रह रही है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी की दादी का घर में बहुत हस्तक्षेप है। हर काम वह दादी से पूछकर ही करती है। उनके नुस्खे और बातों की वजह से आए दिन क्लेश होता है।
दुखी होकर पत्नी को साथ लाने से मना कर दिया। पति का कहना है कि वह अपनी दादी की राय लेना बंद कर दे तो साथ रखने को राजी है। मामले में अगली तारीख दे दी गई। रविवार को 114 मामले पहुंचे, जिनमें से 2 में एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई। 12 मामलों में सुनवाई हुई।