फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son had gone to immerse his mother's ashes death in a tragic accident

UP: मां की अस्थियां विसर्जन करने गया था बेटा...वहां से आई ऐसी खबर, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 26 Apr 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 10:01 AM IST
सार

मां की अस्थियां विसर्जन करने जा रहा बेटा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
son had gone to immerse his mother's ashes death in a tragic accident
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगा में अस्थियां विसर्जन करने जा रहे टेढ़ी बगिया के परिवार की गाड़ी शुक्रवार की भोर अलीगढ़ में पलट गई। हादसे में मां की अस्थियां लेकर जा रहे बेटे की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 

टेढ़ी बगिया, एत्माद्दौला निवासी सुरेशचंद्र (50) की मां रेशमा देवी का 22 अप्रैल को निधन हो गया था। सुरेश परिवार के 10 लोगों के साथ बृहस्पतिवार की रात को अलीगढ़ जाने के लिए निकले थे। परिजन ने बताया कि अलीगढ़ में राजघाट स्थित गंगा नदी में अस्थियों को विसर्जित करना था। पर, गंगा घाट पहुंचने से पहले ही अलीगढ़ में भोर करीब चार बजे लोडिंग वाहन चालक को झपकी आने से पलट गया। हादसे में सुरेशचंद की मौत हो गई। भजनलाल, जयप्रकाश समेत चार लोग घायल हो गए। सुरेश जूते की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली


 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी
सुरेशचंद्र की बेटी की 30 अप्रैल को बरात आनी थी। इसी बीच मां का निधन हो गया था। अब पिता की भी हादसे में जान चली जाने से घर में हाहाकार मच गया। परिवार के लोगों को चिंता सता रही है कि अब बिटिया की शादी कैसे होगी।

ये भी पढ़ें -   UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed