फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son and daughter-in-law threw their elderly parents out of house In Agra he appealed to police for help

UP: '15 वर्ष पहले आपने जो दादाजी के साथ किया, अब आपके साथ हो रहा', बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाला

Mon, 26 Feb 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

'15 वर्ष पहले आपने जो दादाजी के साथ किया, अब आपके साथ हो रहा... याद न हो तो दादजी से पूछ लेना' यह कहकर बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
son and daughter-in-law threw their elderly parents out of house In Agra he appealed to police for help
बुजुर्ग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकाल दिया। वह किराये के घर पर रह रहे हैं। पीड़ित दंपति ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई है। काउंसलर ने रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया। मगर, बात नहीं बन सकी। इन्हें अगली तारीख पर फिर बुलाया गया है। 

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। यहां पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले सिकंदरा निवासी बुजुर्ग को पत्नी समेत बेटे ने घर से निकाल दिया। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। दंपति ने काउंसलर को बताया कि बेटे-बहू ने दो महीने पहले उन्हें घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


बेटे ने पिता से कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। आप याद करो 15 साल पहले आपने क्या किया था। अगर याद न हो तो दादा से पूछ लेना। वह घर पर ही हैं। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की थी। मगर बात नहीं बनी। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed