{"_id":"64dccce83b7bdec9d50bdc38","slug":"some-people-raised-slogans-in-front-of-khanqah-on-independence-day-in-mainpuri-2023-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने की कोशिश: खानकाह के सामने नारे लगाने का वीडियो वायरल, सीओ सिटी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने की कोशिश: खानकाह के सामने नारे लगाने का वीडियो वायरल, सीओ सिटी ने लिया संज्ञान
Wed, 16 Aug 2023 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2023 07:15 PM IST
सार
मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर इसकी जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश: खानकाह के सामने लगाए नारे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में यात्राएं व अन्य आयोजन संपन्न हुए। कोतवाली में क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां खानकाह के सामने माइक पर ऐसा संगीत बजाया जिससे माहौल बिगड़ सकता था।
विज्ञापन
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कहा गया कि आगरा रोड से तिरंगा यात्रा निकल रही थी। इसमें शामिल कुछ अराजकतत्व अचानक खानकाह के बाहर रुक गए और खानकाह की सीढि़यों पर चढ़ कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- शोहदों का दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी युवतियों से की गंदी हरकत, विरोध पर जमकर पीटा; बचाने आए भाई की हालत नाजुक
विज्ञापन
इसके बाद काफी देर तक नारे लगाए जाते रहे। जब वीडियो बनाया जाने लगा तो हुड़दंग कर रहे लोग नारेबाजी करते हुए वहां से आगे बढ़ गए। कोतवाली क्षेत्र में इतना कुछ होता रहा लेकिन पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई। जबकि चौकी महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। वायरल वीडियो को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में हैं। वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है कि जो किसी भी तरह से किसी धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला है।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत
यह भी पढ़ेंः- Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत
यात्रा में शामिल लोग दो-दो मिनट के लिए रास्ते में रुक कर देशभक्ति के गीत बजा रहे थे। इसके बाद आगे बढ़ जाते थे। खानकाह के पास भी ऐसा ही हुआ। आयोजन पूरी तरह सौहार्द्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुछ लोग अफवाह उड़ा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई शिकायत है तो आकर बताएं।