फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Some officers removed, posted on vacant posts

Agra News: कुछ अधिकारी हटे, खाली पड़े पदों पर भी हुई तैनात

Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Some officers removed, posted on vacant posts
मैनपुरी। शुक्रवार को बड़े पैमाने पर सभी विभागों में अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए। जिले में शिक्षा विभाग से लेकर विकास विभाग तक कई अधिकारियों का तबादला हुआ। इससे कुछ पद जहां खाली हो गए हैं तो वहीं लंबे समय से खाली पड़े कुछ पदों पर अधिकारियों की तैनाती हो गई है। आदेश आने के बाद अधिकारियों ने कार्यमुक्त होने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा का शासन ने लखनऊ तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर जिले में किसी भी अन्य अधिकारी को नहीं भेजा गया है। वहीं, लंबे समय से खाली पड़े डायट प्राचार्य के पद पर मनमोहन शर्मा की तैनाती की है। इसी तरह जिला विकास अधिकारी के खाली पड़े पद पर झांसी में तैनात उपायुक्त स्वत: रोजगार अजय कुमार को तैनाती दी गई है। वहीं उपायुक्त एनआरएलएम के पद पर इटावा में तैनात उपायुक्त स्वत: रोजगार को भेजा गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल का स्थानांतरण हापुड़ हो गया है, लेकिन उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। साथ ही कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया है। बड़े पैमाने पर स्थानांतरण होने से विभागों में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed