फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   some lootere come in asharm

हथियारों से लैस बदमाश आश्रम पर आए, संत ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार

Tue, 29 Oct 2019 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
some lootere come in asharm
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित एक आश्रम पर हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश आ धमके। शिष्य के हल्ला मचाने और पुलिस को सूचना देने पर बदमाश भाग गए। संत ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप संत पुरुषोत्तम दास आश्रम में अकेले रहते हैं। वृद्ध संत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 अक्तूबर की रात को 5-6 नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लहराते हुए आश्रम पर आए।
विज्ञापन

तभी एक शिष्य गोपाल ने बदमाशों को देख शोर मचाया और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। इससे आसपास के लोगों में जगार हो गई और बदमाश भाग गए। संत ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें भयभीत किया जा रहा है। कुछ लोग संत की संपत्ति को जबरन लेना चाहते हैं। मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि संत ने अज्ञातों के विरुद्ध तहरीर दी है। जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed