{"_id":"5df393a98ebc3e8817371e25","slug":"solver-gang-threatened-officer-of-date-feeding-company-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: सॉल्वर गैंग ने अधिकारी को धमकाया, हमारे लड़कों को पकड़वा रहे हो, तुम्हें देख लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: सॉल्वर गैंग ने अधिकारी को धमकाया, हमारे लड़कों को पकड़वा रहे हो, तुम्हें देख लेंगे
Sat, 14 Dec 2019 09:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लगा रहे सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा में डाटा फीडिंग का कार्य कर रही निजी कंपनी के प्रभारी अधिकारी को धमकी दी है। मामले में थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कंपनी पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में डाटा फीडिंग, अभिलेखीय समीक्षा, बायोमेट्रिक मिलान तक की जिम्मेदारी है। कंपनी में आगरा के प्रभारी फर्रुखाबाद निवासी अरविंद सिंह हैं। वो हरीपर्वत के खंदारी स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं।
बृहस्पतिवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे उनके फ्लैट पर एक युवक आया। उसके साथ कुछ लोग और थे। वो अपार्टमेंट के भूतल पर खड़े थे। युवक फ्लैट के बाहर खड़ा रहा। अरविंद सिंह ने गेट नहीं खोला। वो खिड़की से बात करने लगे।

Trending Videos
इस पर युवक ने कहा कि तुम हमारे लड़कों को खूब पकड़वा रहे हो। हम तुम्हें देख लेंगे। इस पर अरविंद सिंह ने बात करने को कहा। मगर, युवक चला गया। बाद में अरविंद सिंह के पास एक फोन कॉल आया।
फोन करने वाले ने भी मुन्नाभाइयों को पकड़ने पर धमकी दी। अरविंद सिंह ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि धमकी देने के मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि आगरा में पुलिस एवं पीएसी की आरक्षी भर्ती अक्तूबर-2018 परीक्षा की अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण 28 नवंबर से पुलिस लाइन में चल रहा है। तीन दिन में अब तक 12 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जा चुके हैं।