{"_id":"641935b20bce6838390d8d13","slug":"solver-gang-busted-network-extends-to-mathura-search-for-five-people-who-took-the-contract-to-pass-the-exam-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़: मथुरा तक फैला है नेटवर्क, परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले पांच लोगों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़: मथुरा तक फैला है नेटवर्क, परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले पांच लोगों की तलाश
Tue, 21 Mar 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:12 AM IST
सार
सॉल्वर गैंग का नेटवर्क मथुरा तक फैला हुआ है। इसका खुलासा मथुरा के पांच लोगों का नाम प्रकाश में आने के बाद हुआ।
विज्ञापन
up police demo, police demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेने वाले धीरज की गिरफ्तारी के बाद आगरा में उसके गिरोह से जुड़े साथियों की तलाश एसटीएफ कर रही है। परीक्षाओं का ठेका लेने वाले आगरा और मथुरा के पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। अब एसटीएफ को गिरोह के इन सदस्यों की तलाश है। हालांकि अभी तक कोई हाथ नहीं आ सका है।
एसटीएफ ने शाहगंज क्षेत्र से शनिवार को धीरज (निवासी गांव जावरा थाना मांट, मथुरा) को गिरफ्तार किया था। उसके बैंक खातों से लाखों रुपये का लेनदेन मिला। आरोपी के पास से आंबेडकर विश्वविद्यालय के मुहर व हस्ताक्षरित अंक तालिकाएं, केंद्रीय विद्यालय के जारी पांच प्रवेशपत्र आदि महत्वपूर्ण प्रपत्र बरामद किए गए थे।
एसटीएफ की पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों में श्याम चौधरी निवासी महर्षिपुरम सिकंदरा, मोहन जाटव निवासी बल्देव मथुरा, मोनू शर्मा और रामू निवासी नौहझील मथुरा, जीतू निवासी गांव जावरा मांट मथुरा के नाम सामने आए हैं। एसटीएफ अब उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Big News: अतीक के बेटे असद की आगरा में मिली लोकेशन, तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें; चार संदिग्ध गिरफ्तार