फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atiq son Asad location found in Agra Raid Continue By Police up big breaking news

UP Big News: अतीक के बेटे असद की आगरा में मिली लोकेशन, तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें; चार संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 01:44 PM IST
सार

प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक के बेटे असद सहित अन्य शूटर की तलाश में आगरा में दबिश दी गई।  सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां अतीक के बेटे असद के करीब पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Atiq son Asad location found in Agra Raid Continue By Police up big breaking news
अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के करीबियों की घेराबंदी के लिए एसटीएफ ने तीन घंटे ऑपरेशन चलाया। तीन थानों और पांच चौकियों के 200 पुलिसकर्मी लगाए गए। टोल पर ट्रक से लेकर क्रेन तक खड़ी की गई। खेतों की तरफ बैरियर लगाए। फिल्मी अंदाज में शीशा तोड़कर कार की चाबी निकालकर संदिग्धों को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी अधिकारिक रूप से पुलिस के लगाए जाने के बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के राज्यों में भी दी जा रही दबिश

एसटीएफ कई दिन से उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों की धरपकड़ में लगी है। यूपी सहित आसपास के राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद पर पांच लाख का इनाम है। उसके करीबी भी पुलिस के निशाने पर हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार तड़के करीब चार बजे एसटीएफ को सूचना मिली। स्थानीय अधिकारियों को बताया गया। नामचीन दरोगा बुलाए गए। एसटीएफ टीम भी बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ पहुंची। संदिग्धों की कार राजस्थान की तरफ से आ रही थी। एक टीम कार के पीछे लगी थी। टोल प्लाजा पर घेरने की तैयारी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक खड़ा किया, क्रेन लगा दी

टोल प्लाजा पर 150 से अधिक पुलिसकर्मी लग गए। सूत्रों ने बताया कि तीन थानों के पांच चौकी प्रभारी फोर्स के साथ तैनात थे। खेतों की तरफ बैरियर लगाए गए। वाहनों को रोक दिया गया। क्रेन लगा दींं गईं। ट्रक खड़े कर दिए गए। टोल के आसपास चाय के खोखे चलाने वालों को दूर भेज दिया गया। संदिग्धों की कार आई तो टीम ने घेर लिया। 


चालक सहित अन्य बाहर आ पाते, उससे पहले ही एक जवान ने दौड़ते हुए कार का शीशा तोड़ा। चाबी निकाल ली। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का इशारा किया। पुलिस की घेराबंदी को वो तोड़ नहीं सके। यह ऑपरेशन 4 बजे से 7 बजे तक चला। इसके बाद टीम संदिग्धों को ले गई।

आसपास के लोग सहम गए

टोल पर तड़के भीड़ रहती है। कर्मचारी भी होते हैं। पुलिस की घेराबंदी से सभी दहशत में आ गए। पुलिस ने कुछ नहीं बताया। यही कहा कि दूर चले जाएं। दूर से खड़े होकर ही लोग नजारा देखते रहे। अब लोग पुलिस कार्रवाई की चर्चा कर रहे हैं।
 

 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed