फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solver gang active in police recruitment examination

100 सॉल्वर ने लिया है पुलिस भर्ती में पास कराने का ठेका, पुलिस को मिली चौंकाने जानकारी

Thu, 12 Dec 2019 12:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
solver gang active in police recruitment examination
पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एवं पीएसी की आरक्षी भर्ती अक्तूबर-2018 परीक्षा में 100 मुन्नाभाइयों ने पास कराने का ठेका लिया था। वो अब अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने की तैयारी में हैं। आठ मुन्नाभाइयों के पकड़े जाने के बाद यह जानकारी पुलिस को मिली है। अब पुलिस गैंग के सरगना सहित मुन्नाभाइयों की तलाश में लगी है। उधर, बुधवार को आठों मुन्नाभाई और एक अभ्यर्थी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में चल रहे अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण में मंगलवार को प्रमोद (बिहार), कृष्णकांत (फिरोजाबाद), चित्र सिंह (धौलपुर), गजेंद्र सिंह (फिरोजाबाद), कृष्णवीर (अछनेरा), सतेंद्र सिंह (फिरोजाबाद), संजय कुमार (ग्वालियर), रामचंद्र ओझा (ग्वालियर) को दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पर पकड़ा था। वहीं वेद प्रकाश (फिरोजाबाद) बायोमीट्रिक मिलान में पकड़ा गया था। उसकी परीक्षा सॉल्वर ने दी थी लेकिन परीक्षण में वह खुद आया था।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि फिरोजाबाद का रजनेश गैंग का सरगना है। उसके साथी गिरजेश उर्फ आदित्य, अनिल और संजय हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गैंग ने पुलिस भर्ती परीक्षा में तकरीबन 100 से ज्यादा सॉल्वर भेजे हैं। अभ्यर्थियों से छह लाख रुपये तक लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की जा रही है कि कितने साल्वरों ने परीक्षा पास कर ली है। वह कहां-कहां परीक्षण में शामिल होने जा रहे हैं। रजनेश सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। फिरोजाबाद पुलिस की भी मदद ली जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने फर्जी तरीके से परीक्षा दिलवाई उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो भी अभ्यर्थियों की तरह बनवाए

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गैंग के सरगना ने अभ्यर्थियों के फार्म भी भरवाए थे। फार्म पर कुछ अभ्यर्थियों के फोटो फोटोशॉप से भी बदलवा दिए गए। फोटो ऐसी बनाई गई, जिससे कि साल्वर और अभ्यर्थी की फोटो में कोई खास अंतर नजर नहीं आए। जिससे असली अभ्यर्थी के जाने पर कोई पकड़ नहीं सके। 

कई सॉल्वर का चयन भी देखकर किया गया। कई सॉल्वर अभ्यर्थी के चेहरे से मिलते-जुलते भेजे गए। साल्वर अपनी दाढ़ी और मूंछ भी बढ़ाकर पहुंचे थे। अभ्यर्थी के परिवार और शिक्षा संबंधी जानकारी भी लेकर आए थे। मगर, पुलिस ने सवाल किए तो पकड़े गए।

एक और फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया

पुलिस लाइन में आयोजित अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण में बुधवार को भी एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आरोपी फतेहाबाद निवासी मनोज है। उसने पहले अपने मौसेरे भाई संतोष के स्थान पर परीक्षा दी थी। अब परीक्षण में आया था। जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बढ़ाया पहरा, सीसीटीवी से नजर 

पुलिस एवं पीएसी की आरक्षी भर्ती अक्तूबर-2018 परीक्षा की अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण 28 नवंबर से पुलिस लाइन में चल रहा है। भर्ती स्थल पर पहरा सख्त कर दिया है। हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जा रही है। 

गहनता से जांच के बाद ही परीक्षण में शामिल किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।अभ्यर्थियों को पुलिस अस्पताल के परिसर में बैठाया जाता है। यहां पर बैरीकेडिंग की गई है। अभ्यर्थी के अलावा किसी अन्य को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed