फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soldiers who went to police station to rescue cousin clashed with policemen in agra

आगरा: चचेरे भाई को छुड़ाने थाने गया फौजी पुलिसकर्मियों से भिड़ा, जमकर हुआ हंगामा 

Mon, 21 Mar 2022 07:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 07:50 PM IST
सार

खंदौली के गांव सौरई में सामान उधार नहीं देने पर फौजी के भाई व उसके दोस्तों पर दुकानदार से मारपीट और फायरिंग का आरोप था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद फौजी चचेरे भाई को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा था। 

विज्ञापन
soldiers who went to police station to rescue cousin clashed with policemen in agra
आरोपी फौजी सुनील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के ग्राम सौरई में रविवार की रात दुकानदार के उधार सामान नहीं देने पर दो पक्षों मे मारपीट हुई थी। फायरिंग का भी आरोप है। इस मामले में हिरासत में लिए गए चचेरे भाई को छुड़ाने खंदौली थाने पहुंचा फौजी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। फौजी पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई का आरोप है। मामले में पुलिस ने फौजी का अभद्रता करने की धारा में चालान किया है। वहीं मारपीट के मामले में फौजी के भाई, दुकानदार समेत चार लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन


सौरई निवासी यतेंद्र की गांव में ही परचून की दुकान है। यतेंद्र का आरोप है कि रविवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही रवि और हरिओम दुकान पर सामान लेने आए थे। सामान लेने के बाद रुपये नहीं देने पर इनके बीच कहासुनी हो गई। दुकानदार ने उधार सामान देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद रवि आठ-दस युवकों के साथ दुकान पर आया और दुकानदार की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


दुकानदार की पत्नी गुड्डी देवी और बेटे राजू को भी बीचबचाव करने पर पीटा गया। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच मारपीट और पथराव हुआ। फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। हमले में गुड्डी और यतेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस यतेंद्र के बेटे राजू, और रवि, हरिओम व बिट्टू को पकड़ कर थाने ले आई। आरोप है कि सोमवार की सुबह रवि का चचेरा भाई सुनील जो फौजी है, वह थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात की ओर जाने से रोका, तो वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। इस पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि दुकानदार और गांव के ही युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस मामले में दोनों पक्ष के चार लोगों का शांतिंभंग में चालान किया गया है। फौजी ने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की थी। उसका मेडिकल कराकर अभद्रता करने के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed