{"_id":"67a5d9d6d2e1aae73a0d11c1","slug":"soldier-dies-due-to-parachute-not-opening-during-parajumping-tragic-accident-in-agra-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने से जवान की मौत, आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने से जवान की मौत, आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा
Fri, 07 Feb 2025 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 03:31 PM IST
सार
आगरा के मलपुरा में पैराशूट ड्रॉप जोन में दर्दनाक हादसे की सूचना है। बताया गया है कि यहां पैराजम्पिंग के दौरान पैराशूट न खुलने से एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
पैराशूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मलपुरा में सेना का पैराशूट ड्रॉप जोन है। यहां शुक्रवार दोपहर को जवान अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान एक जवान ने जब आसमान से छलांग लगाई, तो उसका पैराशूट नहीं खुला। जमीन पर गिरने से जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना मौके पर पहुंच गई।
मलपुरा में शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे पेरा जंपिंग जोन नोमील पर एयरक्राफ्ट से 12 जंपर जंप कर रहे थे, इसी बीच11 जवान वापस मैदान पर आ गए, जबकि एक जवान नहीं पहुंचे। उनकी तलाश की गई तो वे गांव सुतेंडी के पास खेत में मिले। उन्हें तत्काल ही एंबुलेंस से एयर फोर्स सीएमसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान का नाम मंजूनाथ है, जो कर्नाटक के रहने वाले थे। मंजूनाथ जे. जूनियर वारंट अफसर के पद पर तैनात थे। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।