फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soldier brother died when roof of martyred soldier memorial collapsed while opening shuttering in Agra

Agra: बलिदानी जवान का बन रहा था स्मारक, शटरिंग खोलते समय गिरी छत; एक और सैनिक भाई की हो गई मौत

Wed, 10 Jan 2024 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 02:12 PM IST
सार

आगरा में बलिदानी जवान का स्मारक बन रहा था। शटरिंग खोलते समय छत गिर गई। मलबे में दबकर एक और सैनिक भाई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Soldier brother died when roof of martyred soldier memorial collapsed while opening shuttering in Agra
गिरी पड़ी स्मारक की छत, सैनिक राजेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में परिजन अपने बलिदानी बेटे का स्मारक बनवा रहे थे। बुधवार को स्मारक की शटरिंग खोली जा रही थी। इसी दौरान छत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर नीचे खड़े दूसरे सैनिक भाई की मौत हो गई। वह एसएसबी में तैनात थे। घटना के बाद से घर में चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन


घटना बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे की है। यहां के निवासी नीरज सिंह (36) आईटीबीपी में तैनात थे। 29 नवंबर 2023 को कोटा में चुनाव ड्यूटी के दौरान वह बलिदान हो गए थे। उनकी स्मृति में परिवार के लोग स्मारक का निर्माण करा रहे थे। नीरज के बड़े भाई राजेंद्र सिंह (38) एसएसबी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बलरामपुर में थी। 
विज्ञापन


राजेंद्र छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार को स्मारक की शटरिंग खोली जा रही थी। इसी समय छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। नीचे खड़े राजेंद्र सिंह इसके मलबे में दब गए। हादसे के बाद परिजन व गांव के लोग उन्हें आनन फानन अस्पताल ले गए। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि राजेंद्र अपने चार भाइयों केशव सिंह (किसान), शिवप्रकाश (रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान), नीरज सिंह (बलिदानी जवान) में तीसरे नंबर के थे। राजेंद्र को तीन बेटी और एक बेटा है। सैनिक का शव देख मां जसोला देवी, पत्नी रामा सुधबुध खो बैठीं। परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed