फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sold the same plot to many people, fraud worth lakhs

Agra News: एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचा, लाखों की धोखाधड़ी

Wed, 22 Apr 2026 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sold the same plot to many people, fraud worth lakhs
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है। शिवाकुंज कॉलोनी निवासी संजय शिवहरे तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 नवंबर 2019 को उन्होंने मनोज गिरी से 60 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी ने यह प्लॉट पहले ही कई अन्य लोगों को बेच चुका है। आरोपी और उसकी पत्नी क्षमा गोस्वामी से बात कीं तो उन्होंने बाजार में दुकान देने का आश्वासन दिया। बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनी दुकानों को एडीए ने सील कर ध्वस्त कर दिया। उन्हें न प्लॉट मिला न दुकान और न रुपये वापस दिए। शिकायत करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने फरवरी तक 20 लाख रुपये और बाकी मार्च तक लौटाने का लिखित समझौता किया था। 21 फरवरी संपर्क किया तो रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed