{"_id":"66550a355dedccfdf70c4fb4","slug":"solar-lights-installed-against-standard-should-be-investigated-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-118062-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मानक विपरीत लगी सोलर लाइटों की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मानक विपरीत लगी सोलर लाइटों की हो जांच
Tue, 28 May 2024 04:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 28 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड बेवर की ग्रामसभा तिगवां के पूर्व प्रधान दुर्वीन सिंह ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्रामसभा में मानक के विपरीत लगवाई गई सोलर लाइटों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि ग्रामसभा तिगवां का गांव हसनपुर मल्लामई सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श योजना में चयनित है। इस गांव के लिए समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति वित्त निगम लिमिटेड द्वारा 19 सोलर लाइटों का आंवटन सार्वजनिक तथा प्रमुख स्थानों पर लगवाने के लिए किया गया है। प्रधान ने यह लाइटें सार्वजनिक और प्रमुख स्थानों पर नहीं लगाकर अपने चहेतों के मकानों के पास लगवा दी हैं। इससे सरकार की योजना का लाभ गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक में शिकायत करने पर कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई है। ज्ञापन में सोलर लाइटों के स्थानों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, हरवीर सिंह, राहुल मौजूद रहे।