{"_id":"5d3b352c8ebc3e6cd05abbf7","slug":"solar-light-vallage-agra-news-agr3980475185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन होंगे गांव के बाजार, नेडा लगाएगा सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन होंगे गांव के बाजार, नेडा लगाएगा सोलर लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। देहात में लगने वाले हाट बाजारों को रोशन करने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले वर्ष भी योजना के तहत 65 सोलर लाइट लगाने के लिए आई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं लग सकी थी। इस बार शासन से फिर लक्ष्य आया है। प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो बाजार चिह्नित कर सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
जिले के लिए शासन की ओर से चालू वर्ष के लिए 88 सोलर लाइट ग्रामीण बाजारों में लगाने का लक्ष्य आया है। इन लाइटों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले बाजार चयनित किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 65 लाइटों को लक्ष्य मिला था लेकिन विभाग नहीं लगवा सका था। इस बार शासन ने सभी लाइटों को लगाने की मंजूरी दे दी है लेकिन अभी तक बजट मुहैया नहीं कराया गया है। ऐसे में देरी हो रही है। नेडा के अधिकारी बजट के इंतजार में हैं। इधर, 88 लाइटों का लक्ष्य मिलने के बाद नेडा ग्रामीण बाजारों को चिह्नित करने में लगा है। ग्रामीण बाजारों को चिह्नित कराने में जनप्रतिनिधियों का भी प्रस्ताव लिया जाएगा।
ग्रामीण बाजारों में सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य मिल गया है। इस बार 88 लाइट लगाने की मंजूरी मिली है। वहीं विगत वर्ष की 65 लाइट शेष बची है। ऐसे में जिले में 153 लाइटों को लगाना हैं, प्रत्येक ब्लॉक में बराबर बांट कर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
आनंद प्रकाश दीक्षित, परियोजना निदेशक नेडा