फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solar Buses Will Run In City Of Tajmahal At 2021

आगराः यूरोप की तर्ज पर आगरा की सड़कों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, तय हुए मार्ग

Thu, 18 Jun 2020 09:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Jun 2020 09:39 AM IST
सार

  • सौ इलेक्ट्रिक बसें 31 मार्च 2021 तक सड़कों पर दौड़ने लगेंगी
  • रूट भी तय किए, गांव में भी चलेगी बसें, 

विज्ञापन
Solar Buses Will Run In City Of Tajmahal At 2021
नगर निगम में मेयर नवीन जैन, भाजपा सांसद व विधायक प्रेसवार्ता के दौरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धुआं उगलती पुरानी मार्कोपोलो बसें हटाकर आगरा की सड़कों पर यूरोप की तरह इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जो 31 मार्च 2021 से पहले चलनी शुरू हो जाएंगी। आगरा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पहले चरण में 12 हजार पेड़ लगाने के बाद शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी शहर के मेयर नवीन जैन, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश और एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने दी। बुधवार को नगर निगम सदन कक्ष में मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर में 60 फीसदी प्रदूषण वाहनों से होता है। डीजल, पेट्रोल वाले वाहनों की जगह लोग 100 इलेक्ट्रिक बसों के चलने पर इनका इस्तेमाल करेंगे, जिससे प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन

आगरा: लगातार दूसरे दिन तीन की मौत, 19 नए मरीज मिले, आंकड़ा 1100 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन

171.52 वर्ग किमी में फैले आगरा में 31 मार्च 2021 तक इलेक्ट्रिक चालित बसें शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। नगर विकास मंत्री ने हमारे सुझावों को गंभीरता से लेते हुए प्रदूषण मुक्त यातायात के लिए विद्युत चलित 100 बसों को शहरी सीमा में चलाने की अनुमति दी है।
 

हर बस में लगा होगा जीपीएस, पैनिक अलार्म: डॉ धर्मेश
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि यूरोप की तरह चलने वाली 100 वातानुकूलित मिनी इलेक्ट्रिक बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी। सभी में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक अलार्म (इमरजेंसी बटन) आदि की सुविधा होगी।

शहर में आठ रूटों पर चलेंगी ये बसें
एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शहर के चारों कोनों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के आठ मार्ग निर्धारित किए जाने की योजना है। जिसमें एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के यमुनापार में और नगर निगम, आगरा के 11 वार्डों के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने आंवलखेड़ा तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग भी की।

इन जगहों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
1. भगवान टॉकीज से आगरा कैंट: भगवान टॉकीज से सूर सदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस चैराहा, राजा मंडी, सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट, साईं का
तकिया, प्रतापपुरा होते हुए आगरा कैंट।

2. दयालबाग से रोहता: दयालबाग से भगवान टॉकीज, सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस चैराहा, राजा मंडी, सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट, साईं का
तकिया, प्रतापपुरा, सदर, मधुनगर होते हुए सेवला।

3. आगरा से फतेहपुर सीकरी: आगरा से पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली होते हुए फतेहपुर सीकरी।
4. आगरा से टूंडला: आगरा से शाहदरा, छलेसर, कुबेरपुर केसी कॉलेज, एत्मादपुर, टूंडला चैराहा होते हुए टूंडला रेलवे स्टेशन।
5. आगरा दर्शन: ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, चीनी का रोजा, फतेहपुर सीकरी। 
6. आगरा कैंट से शिल्पग्राम: आगरा कैंट से प्रतापपुरा, शिल्पग्राम, ताजमहल होते हुए आगरा फोर्ट। 
7. आगरा से खेरागढ़: आगरा से इटौरा, बाद, सैंया होते हुए खेरागढ़। 
8. आगरा से पिनाहट: आगरा से कुंडौल डौकी, फतेहाबाद, अरनोटा होते हुए पिनाहट।  

जिले में 127 बस शेल्टर बनेंगे: एसपी सिंह
सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि बसों के रखरखाव व चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था के लिए आगरा नगर निगम की ओर से पहल
की जा रही है। विभाग द्वारा मेंटिनेंस डिपो के लिए स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसकी कार्रवाई अंतिम चरण में है। यात्रियों
की सुविधा हेतु महानगर के 84 और जिले में 127 स्थानों पर बस शेल्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed