फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Covid Patient Dies In Agra 19 Positive Case Found

आगरा: लगातार दूसरे दिन तीन की मौत, 19 नए मरीज मिले, आंकड़ा 1100 के पार

Thu, 18 Jun 2020 09:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Jun 2020 09:35 AM IST
सार

  • एक-एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत
  •  9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया
  • दो दिन में छह की जान जा चुकी है

विज्ञापन
Three Covid Patient Dies In Agra 19 Positive Case Found
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में लगातार दूसरे दिन बुधवार को तीन और संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा 70 पर पहुंच गया। उधर, 19 नए मरीज मिलने से कुल संख्या 1107 के पार पहुंच गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 892 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 146 उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


वहीं संक्रमितों की मृत्यु दर और तेज हो गई है। दो दिन में छह की जान जा चुकी है। अनलॉक के 16 दिनों में 30 की मौत हुई है। किदवई नगर निवासी 40 वर्षीय टीबी रोगी की एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


कासगंजः छह कोरोना पॉजिटिव मिले, 36 हुई कुल मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नगर निवासी 40 वर्षीय हृदय व सांस रोगी की जान भी उपचार के दौरान गई। लंगड़े की चौकी निवासी 45 वर्षीय सेप्टीसीमिया रोगी की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। बुधवार को तीनों मृतकों की उम्र 50 वर्ष से कम रही। इससे पहले मृतकों में 80 फीसदी से ज्यादा 60 वर्ष से अधिक वाले रहे हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया तीनों मरीजों की हालत पहले से गंभीर थी। संक्रमण फैलने के बाद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।
 

लंबे समय तक सील रह चुके इलाकों में लौट रहा वायरस
नामनेर, कमला नगर, जगदीशपुरा, ईदगाह में संक्रमित मिले हैं। ये इलाके लंबे समय तक सील रहे हैं। कंटेनमेंट जोन से बाहर निकल जाने के बाद इनमें फिर से संक्रमित मिले हैं। हालांकि अब कंटेनमेंट जोन सिर्फ 250 मीटर के बनाए जा रहे हैं। पहले मरीज के आसपास का पूरा इलाका सील हो रहा था।

जगनपुर का 32 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी, कमला नगर में निजी हॉस्पिटल का कर्मचारी, छीपीटोला में 64 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। सुशील नगर यमुनापार में भी फिर से संक्रमण पहुंचा है। यहां पहले दूधिया संक्रमित मिला था। अब 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है।

जगदीशपुरा में 39 वर्षीय पुरुष, कृष्णा एंक्लेव देवरी रोड पर 43 वर्षीय महिला, मोती नगर जगदीशपुरा में 46 वर्षीय पुरुष, नामनेर में 56 वर्षीय पुरुष, नेताजीनगर में 69 वर्षीय महिला, कटघर ईदगाह में 70 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं।

अस्थायी जेल में दो महिला बंदी संक्रमित
सेंट्रल जेल और जिला जेल के बाद अब एमडी जैन कॉलेज में चल रही अस्थायी जेल में बंदी संक्रमित मिले हैं। यहां गोबर चौकी और खंदौली के सैमरा गांव निवासी एक -एक महिला बंदी संक्रमित पाई गईं हैं। दोनों दहेज उत्पीड़न के मामले में बंद हैं।

खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी में बढ़ा संक्रमण
खेरागढ़ में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। अब गंगा विहार कॉलोनी में एक और संक्रमित मिला है। यहां पहले भी मिल चुके हैं। फतेहपुर सीकरी के चार हिस्सा में भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed